एसपी साहब मुझे इंसाफ दिला दो

एसपी साहब मुझे इंसाफ दिला दो

गाजीपुर बिरनो थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक हृदय को झकझोर देने वाला मामला सामने आया हैl

खबर है कि लाली देवी (73) पत्नी पबारू कनौजिया ग्राम तिलेसड़ा थाना बिरनो की मूल निवासी है प्रार्थी ने बताया कि मेरे ही जमीन पर परवा ग्राम सभा का वर्तमान ग्राम प्रधान राकेश यादव पुत्र अकलू यादव व रामाधार यादव पुत्र देवराज यादव और कल्लू यादव पुत्र देवराज यादव, मोहन यादव पुत्र देवराज यादव द्वारा जबरदस्ती ट्रैक्टर चलाकर जुताई करवाया गया है जब इस प्रकरण की जानकारी हम प्रार्थी को हुई तो मैं अपने पोते के साथ अपनी जमीन पर पहुंची और ट्रैक्टर से हो रही जुताई का रोकने को प्रयास किया इससे बौखलाए वहां मौजूद विपक्ष के लोगों ने मुझे मारा पीटा और वहां से धक्का देकर भगाने का प्रयास किया गया और साथ ही जातिसूचक शब्दों का भी प्रयोग किया गया इस प्रकरण को लेकर बार-बार विवाद भी हो रहा है जबकि मैंने यह जमीन हमने खरीदा हुआ है लेकिन प्रधान अपने दबंगई के बल पर हमें अपने ही जमीन पर काबिल नहीं होने दे रहा है इस प्रकरण को लेकर पुलिस अधीक्षक व थानाध्यक्ष विरनो के संज्ञान में ही मामले को डाला गया है लेकिन अब तक कोई भी कार्यवाही नहीं हो रही है जिससे हम और हमारे परिवार के लोग डरे सहमे हुए हैं वही जब इस मामले को लेकर के मीडिया के द्वारा बिरनो थाना अध्यक्ष संतोष कुमार से जानकारी ली गई तो उन्होंने कहा कि यह मामला मेरे संज्ञान में है जांच उपरांत जो सही तथ्य पाया जाएगा उस पर कार्यवाही की जाएगी।