बांग्लादेश के हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार एवं हत्याएं रोकने के लिए भारत सरकार द्वारा तत्काल सख्त कार्रवाई की जाए !

बांग्लादेश के हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार एवं हत्याएं रोकने के लिए भारत सरकार द्वारा तत्काल सख्त कार्रवाई की जाए !

हिन्दू जनजागृति समिति द्वारा डिप्टी कलेक्टर,आगरा को ज्ञापन देकर की गई मांग 

बांग्लादेश में आरक्षण के विरुद्ध चल रहे आंदोलन के हिंसक रूप लेने के बाद बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने अपना इस्तीफा सौंप दिया। आरक्षण के मुद्दे पर शुरू हुआ आन्दोलन अब हिंदुओं के विरुद्ध हो गया है। प्रदर्शनकारी हिंदुओं को निशाना बना रहे हैं और जानबूझकर हत्या की जा रही हैं। हिंदू घरों पर हमले, दुकानों की लूट, तोड़फोड़, मंदिरों में आगजनी और बलात्कार लगातार हो रहे हैं। इससे अल्पसंख्यक हिन्दू समुदाय में भय का माहौल पैदा हो गया है। भले ही बांग्लादेश की सेना ने हिंदुओं की रक्षा करने का वादा किया है, लेकिन भारत सरकार को इस पर भरोसा नहीं करना चाहिए और वहां के हिंदू समुदाय और मंदिरों की रक्षा के लिए तत्काल कदम उठाने चाहिए। ऐसी मांग हिन्दू जनजागृति समिति द्वारा डिप्टी कलेक्टर, आगरा के माध्यम से ज्ञापन देकर किया गया। 

ज्ञापन देने के लिए हिन्दू जनजागृति समिति के श्री शुभम सोनी और श्री दीपक सत्संगी उपस्थित थे।

समिति ने निम्न मुद्दों पर मा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से मांगे की है 

सबसे पहले बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमले, घरों की लूट, मंदिरों पर हमले, मूर्तियों की तोड़फोड़, महिलाओं पर अत्याचार रोकने के लिए वहां की सेना को कठोर निर्देश दिए जाएं। बांग्लादेश में हिंदुओं पर बढ़ते हमलों को देखते हुए वहां के हिंदुओं को सुरक्षित स्थान पर ले जाया जाए और उन्हें तुरंत सुरक्षा प्रदान की जाए। अब तक वहां के हिंदुओं की जो जान या संपत्ति की हानि हुई है, उसकी तुरंत भरपाई की जाए। साथ ही भारत सरकार को यह विषय तुरंत ‘संयुक्त राष्ट्र संघ’ में उठाकर बांग्लादेश में संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रतिनिधिमंडल को भेजने की मांग करनी चाहिए। साथ ही बांग्लादेश में हिंसा के कारण जो हिंदू विस्थापित होकर भारत में शरण मांग रहे हैं, उन्हें ‘नागरिकता संशोधन अधिनियम’ (सीएए) के माध्यम से भारत सरकार शरण दे। तथा पहले से ही लगभग 5 करोड़ बांग्लादेशी घुसपैठिए भारत में घुसे हुए हैं, इस घटना के बाद फिर से इस घुसपैठ की संभावना को देखते हुए भारतीय सीमा पर कड़ा बंदोबस्त किया जाए।