स्व रामधारी यादव का मना पुण्यतिथी,

स्व रामधारी यादव का मना पुण्यतिथी,

ग़ाज़ीपुर। बिरनो ब्लाक अंतर्गत सरदरपुर गाँव में  स्वर्गीय रामधारी सिंह यादव की दसवीं पुण्यतिथि पर कम्बल बितरण किया गया।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुबारकपुर विधायक अखिलेश यादव व विशिष्ट अतिथि जंगीपुर विधायक विरेन्द्र यादव रहे। सर्व प्रथम रामधारी सिंह यादव के तैलिय चित्र पर दीप प्रज्वलित एव पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। मुख्य वक्ता विधायक अखिलेश यादव ने कहा कि यह कार्य बड़ा ही पुनीत है इस कार्य से हमे सीख लेनी चाहिए। इस परिवार को भी धन्यवाद देना चाहिए जो कार्य प्रदेश सरकार को करना चाहिए वह कार्य यह परिवार कर रहा है। इस कार्य से समाज को भी सीख लेनी चाहिए। विशिष्ट अतिथि विधायक वीरेंद्र यादव ने कहा की संस्कार शिक्षा जरूरी है तभी यह पूर्वजो का सम्मान समारोह आयोजन संभव हो पाता है जिस तरह से स्व रामधारी यादव जी का परिजनो द्वारा प्रतिवर्ष पुण्यतिथी मनाया जाता है यह बहुत ही सराहनीय और काबिले तारीफ है। आधुनिकता के दौर मे यह कार्य से सिख लेनी चाहिए।

इस मौके पर 501 असहाय गरीब विधवा बुजुर्ग को कंबल वितरण किया गया। इस अवसर पर विजय नारायण चौहान, रामाधार यादव, अखिलेश यादव, रामनिवास यादव, प्रदीप यादव, संदीप यादव, सुरेश यादव, राजेंद्र यादव पप्पू, मुलायम यादव, धुपन राजभर, कैलाश यादव, गुड्डू यादव, सुभाष पटेल, अखिलेश पाल मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता फौजदार यादव संचालन राजेंद्र यादव ने किया। 

अंत मे कार्यक्रम के संयोजक श्रीराम यादव व अमरनाथ यादव ने आये हुए सभी आगंतुको का आभार प्रकट किया।