ट्रेन के सामने लगा दी छलांग , मां के साथ पुत्र पुत्री की मौत

गाजीपुर- वाराणसी-औंडिहार रेलवे लाइन के बिहारीगंज रेलवे क्रॉसिंग के पास एक मां ने अपने दो बच्चों के साथ ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली।छोटा बेटा मां से हाथ छुड़ा कर भाग जाने के कारण बच गया।पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में ले लिया है। घटना की जानकारी जैसे ही स्वजनों को हुई कोहराम मच गया। खानपुर थाना क्षेत्र के घोघवा निवासी ट्रक चालक गौतम यादव की पत्नी मीरा अपने तीन बच्चों के साथ आत्महत्या करने के लिए बिहारीगंज रेलवे क्रॉसिंग पहुंची और ट्रेन के आते ही उसके सामने सभी के साथ छलांग लगा दिया। इसमे मीरा व उसकी 14 वर्षीय पुत्री काजल तथा 7 वर्षीय पुत्र अरूण की कटकर मौत हो गई। दूसरा 8 वर्षीय पुत्र अंगद ट्रेन को आते देख अपनी मां का हाथ छुड़ाकर भाग गया इससे वह बच गया। इसके बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई, तब तक पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और तीनों शवों को कब्जे में ले लिया। वही ट्रक ड्राइवर गौतम ट्रक लेकर नेपाल गया हुआ है। मीरा अपने तीनों बच्चों को मायके ले जाने का बहाना कर साथ ले गई। घर से मात्र 300 मीटर दूर रेलवे ट्रैक पर जैसे ही बरौनी एक्सप्रेस ट्रेन पहुंची वह बच्चों को लेकर ट्रेन के आगे कूद गई संयोग से अंगद का हाथ छूट गया जिससे वह बच गया। लेकिन उसने अपनी आंखों से मां मीरा ,भाई अब व बहन काजल को ट्रेन से कटते देखा तो घर जा करके उसने दादा और दादी को घटना के बारे में बताया।