क्रियाशील मुख्यमंत्री विहीन दिल्ली के विरोध में कल जंतर मंतर पर होगा प्रदर्शन

क्रियाशील मुख्यमंत्री विहीन दिल्ली के विरोध में कल जंतर मंतर पर होगा प्रदर्शन

राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर के नेतृत्व में पार्टी दिल्ली में एक लंबे समय से किसी भी क्रियाशील मुख्यमंत्री के नहीं होने तथा इसके कारण दिल्ली के शासन और प्रशासन पर पड़ रहे स्पष्ट दुष्प्रभाव के विरोध में कल 21 जुलाई 2024 रविवार को लगभग 11 बजे से जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन करेगी। 

अरविंद केजरीवाल ने लगातार जेल में रहने के बाद भी त्यागपत्र नहीं दिया, जिसके करण दिल्ली सरकार के क्रियाकलाप लगभग पूरी तरह ठप्प पड़ गए हैं. यह दिल्ली वासियों के लिए निश्चित रूप से कष्टप्रद है। 

 आजाद अधिकार सेना इस स्थिति का विरोध करते हुए दिल्ली में तत्काल क्रियाशील मुख्यमंत्री की मांग हेतु दिल्ली के उपराज्यपाल को ज्ञापन देगी। 

आज दिल्ली के जंतर मंतर पर धरने में राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर राष्ट्रीय महासचिव डॉक्टर नूतन ठाकुर दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष एवं पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थि रहें पंडित यतेंद्र शर्मा उपस्थित रहेंगे।