विभिन्न कंपनियों ने स्टील एंड क्रोकरी एग्जीबिशन का किया आयोजन

विभिन्न कंपनियों ने स्टील एंड क्रोकरी एग्जीबिशन का किया आयोजन

नोएडा। सेक्टर 71 भगवती गार्डन में विभिन्न कंपनियों ने स्टील एंड क्रोकरी एग्जीबिशन का आयोजन किया l एग्जीबिशन के आयोजक राजेश जिंदल ने बताया कि आने वाला समय त्योहारों का है इस समय सभी कंपनियां अपने अपने उत्पादों की जानकारी देने के लिए मेले लगा रहे है l उन्होंने बताया कि त्योहारों के दिनों में नई नई वैरायटी आ बाजार में उपलब्ध सभी कंपनियों द्वारा करवाई जा रही है l अपने उत्पादों की जानकारी देने के लिए सभी कंपनियों ने नोएडा में अपना स्टॉल लगाया।

राजेश जिंदल ने बताया कि इस प्रदर्शनी का का शुभारंभ उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन और नवनीत गुप्ता ने विधिवत रूप से फीता काटकर किया  l उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से हमारे परंपरागत बाजार को बढ़ावा मिलेगा और ऑनलाइन बिक्री पर लगाम कसी जाएगी l उन्होंने आगे कहा कि हम सभी को मिलकर अपने अपने उत्पादों की जानकारी बाजार में देनी चाहिए जिससे हमारे बाजार गुलजार रहे l विकास जैन में ऑनलाइन बिक्री का विरोध किया और त्योहारी सीजन में हर व्यक्ति को बाजार में आने की सलाह दी l चेयरमैन नवनीत गुप्ता ने कहा कि इस प्रकार की प्रदर्शनी से हमें नए उत्पादों की जानकारी मिल रही है l और यहां के रेट ऑनलाइन से भी सस्ते हैं l

प्रदेश महामंत्री प्रवीण गर्ग और निखिल अग्रवाल ने भी इस कार्यक्रम में शिरकत की l