जनपद के विभिन्न कार्यक्रमों के साथ साथ अपनो के दुःख में शामिल होना नहीं भूले एलजी मनोज सिन्हा

जनपद के विभिन्न कार्यक्रमों के साथ साथ अपनो के दुःख में शामिल होना नहीं भूले एलजी मनोज सिन्हा

गाजीपुर।-जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मा मनोज सिन्हा आज अपने दो द्विवसीय दौरे के दूसरे व अंतिम दिन जिले मे विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया और विभिन्न विषयों पर गोष्ठी को सम्बोधित किया। बुधवार सायं काल रेनबो माडर्न स्कूल प्रांगण में रेनबो फाऊंडेशन द्वारा आयोजित "बदलते भारत के समग्र विकास में हम और हमारी भूमिका" विषयक संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मनोज सिन्हा ने कहा कि पुर्व के काल खंडों में दुनिया की अर्थव्यवस्था में भारत का 35 प्रतिशत योगदान था। भारत सोने की चिड़िया कहलाता था तो उसके पीछे का कारण यह है कि भारत सोने का नहीं था। लेकिन भारत के शिक्षण संस्थान विश्व के सबसे अच्छे थे।हमारी चिकित्सा व्यवस्था मजबूत थी, जो कारीगर हमारे सामान बनाते थे, उसकी खपत नहीं बल्कि मांग बहुत ज्यादा थी। जिसके बदले हम विदेशो से सोना लूटकर नहीं बल्कि उन सामनो के बदले यहां ले आते थे। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षो का काल खंड भारत के पुरूषार्थ को जागने का काल खण्ड है। उन्होंने कहा कि दुनिया की अर्थव्यवस्था में आज भारत 15%का योगदान कर रहा है।और यह उपलब्धि हम जो देश हमे कभी गुलाम बनाया था उसकी अर्थव्यवस्था से आगे बढ़कर प्राप्त किया है। लेकिन इस पर भी हमे संतोष नहीं है फिर से हम 35% का योगदान दुनिया को दे सके ऐसे भारत का निर्माण हमें करना है। उन्होंने कहा कि देश के 25 करोड लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाल कर मध्यम श्रेणी के जीवन का मार्ग प्रशस्त करना यह बदलते भारत का सबसे बड़ा उदाहरण है।मा मनोज सिन्हा ने कहा कि देश की रक्षा के लिए एक हाथ में तलवार और एक हाथ में विज्ञान जरूरी होता है और आज का भारत इन दोनों के साथ आगे बढ़ रहा है उन्होंने कहा कि हमारी नैतिक प्रगती की रफ्तार बढी है नई ऊर्जा का संचार हुआ है। शिक्षाविद डा संतोष यादव ने कहा कि विगत एक दशक में भारत में सांस्कृतिक राष्ट्रवाद का जागरण हुआ। सामाजिक मान बिन्दुओं जिन्हें पुर्वकाल में अपभ्रंश किया गया था उनका पुनरोद्धार का प्रयास हुआ यह बदलते भारत की बड़ी उपलब्धि है।

संगोष्ठी को साहित्यकार गजाधर शर्मा गंगेश, पूर्व विधान परिषद सदस्य चेतनारायण सिंह, अंकित जायसवाल ने भी सम्बोधित किया।गोष्ठी से पूर्व उप राज्यपाल मनोज सिन्हा का राजकिशोर जायसवाल व अरुण जायसवाल ने पुष्प गुच्छ, स्मृति चिन्ह तथा अंग वस्त्र से सम्मानित किया ।कार्यक्रम की अध्यक्षता डा संगीता बलवंत (सांसद राज्य सभा) तथा संचालन विनीत शर्मा ने किया।

 इससे पहले आज जम्मू- कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा मरदह थाना क्षेत्र के शम्भू नाथ महाविद्यालय हरिहरि में महाविद्यालय प्रबंधक आशुतोष चौबे तथा पलहीपुर निवासी राजेश चौहान के यहां श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित रहे। तत्पश्चात जंगीपुर के गोविन्द नगर मे शहीद सेना के जवान मनिष कुशवाहा तथा वरिष्ठ व्यवसायी राजेन्द्र जायसवाल की पत्नी के निधन पर शोक व्यक्त किया तथा परिजनों को सांत्वना दी।* 

इस अवसर पर डा केदारनाथ सिंह, सुनील सिंह,राकेश त्रिवेदी,प्रो विनय राय, कृष्ण बिहारी राय,दयाशंकर पांडेय, अवधेश राजभर, प्रवीण सिंह,शशिकांत विश्वकर्मा, सच्चिदानंद सिंह,बालकरन यादव,भानु प्रताप जायसवाल, किरन सिंह, साधना राय, डा रजनीश सिंह, सुरेश बिंद आदि मौजूद थे।