मिटठा पारा गांव फिर चर्चा मे विद्युत कर्मियों का गाङी किया पंचर, मुकदमा दर्ज

मिटठा पारा गांव फिर चर्चा मे विद्युत कर्मियों का गाङी किया पंचर,  मुकदमा दर्ज

गाज़ीपुर जनपद के जंगीपुर क्षेत्र में विद्युत विभाग के एस डी ओ प्रमोद कुमार, अवर अभियंता प्रमोद कुमार यादव और लाइनमैन बेचू राम के साथ बुधवार की देर शाम मिठ्ठापारा गांव में अवैध विद्युत चोरी व के वाई सी कराने के लिए गए हुए थे। अवैध विद्युत चेकिंग अभियान के तह व के वाईं सी के तहत से विभाग ने 8 लोगों को चिन्हित किया।जिससे खुन्नस खाए गांव के अराजक तत्वों ने विभाग के वाहन का शीशा तोड़ कर टायर पंचर कर दिया । इस मामले में विद्युत विभाग के अधिकारियों ने अराजक तत्वों के खिलाफ व 8 लोगों के खिलाफ विद्युत चोरी के मामले में कार्रवाई को लेकर जांगीपुर थाने में तहरीर दी है।

जानकारी के अनुसार अवर अभियंता प्रमोद कुमार यादव ने बताया की एक सप्ताह पुर्व विद्युत लाइनमैन के द्वारा मिठ्ठापरा गांव मे सुचना भेजा गया था कि अपना अपना मोबाइल नंबर और पासबुक जमा करा दें जिससे केवाईसी हो सके लेकिन किसी ने ऐसा नही किया। जब बुधवार की शाम गांव मे टीम पहुंची तो गांव एक व्यक्ति पहले से विद्युत विभाग के द्वारा मुकदमा दर्ज से खार खाए झगड़ने लगा। बिजली के संबंध मे पुछा गया तो वह अपने घर महिलाओ का होने का हवाला देते हुए बाहर से दरवाजा भी बंद कर दिया और बिजली कनेक्शन का नही होना बताया इससे पुर्व मे रामजतन यादव के भाई पर विद्युत चोरी का

मुकदमा दर्ज कराया गया था जिसको लेकर वह खुन्नस खाया हुआ होना बताया जा रहा था। इस मामले में कर्मचारी लगे ही थे तब तक विभाग को सूचना मिली कि विद्युत चेकिंग अभियान में निकले वाहन जो गांव के बीच खड़ा था अराजक तत्वों ने वाहन का शीशा तोड़कर विभाग का टायर भी पंचर कर दिया । जानकारी मिलते ही विभाग जांच करना छोड़ वाहन के पास पहुंचे और यथास्थिति देख 112 को सूचना दिया । घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की ।उसके बाद विद्युत विभाग जंगीपुर थाना पहुंचकर या अराजक तत्वों और 8 के खिलाफ विद्युत चोरी की तहरीर दी । इस संबंध में जंगीपुर थानाध्यक्ष अशोक मिश्रा ने बताया कि घटना की तहरीर प्राप्त हुई है 8 विद्युत चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है वही अराजक तत्वों की पहचान कर आगे कार्रवाई की जाएगी