विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम संपन्न
गाजीपुर । विकसित भारत संकल्प यात्रा बुधवार को बिरनो क्षेत्र के बद्धुपुर गांव में पहुंची। प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में इस यात्रा में ग्रामीणों की प्रमुख समस्याओं को विभिन्न विभागों के द्वारा स्टाल लगाकर निवारण किया गया। इस दौरान सभी विभागों के लोग मौजूद रहे। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं का निवारण किया। जरूरतमंदों को उज्ज्वला योजना के तहत गैस मुहैया करवाई गई। आयुष्मान कार्ड भी लाभार्थियों को वितरित किया गया। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह ने ग्राम पंचायत बद्धूपुर में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में प्रतिभाग कर लाभार्थियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत् प्रमाण पत्र वितरित किया तथा ग्रामवासियों को केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओंके विषय में विस्तृत जानकारी भी दी। विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी तथा छूटे हुए पात्र लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं से

लाभान्वित किया गया। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक भारत राष्ट्र को आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने, देश की समृद्ध विरासत पर गर्व करने, भारत की एकता को सुदृढ़ करने हेतु दिए गए मंत्र का संकल्प लिया गया। विशिष्ट अतिथि वरिष्ट भाजपा नेता कुंवर रमेश सिंह पप्पू ने केंद्र सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं पर प्रकाश डाला। इस मौके पर मोदी की गारंटी की फिल्म दिखाया गया। इस अवसर पर अभिमन्यु सिंह मन्नू,सचिंद्रनाथ सिंह, गुड्डू गुप्ता ,विनोद गुप्ता , अनिल राजभर,अमित सिंह, विनोद पटेल ,गुड्डू राजभर ,कृषि वैज्ञानिक धर्मेंद्र सिंह, राकेश यादव, अभिमन्यु सिंह , अखिलेश सिंह मौजूद रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नेता संकठा मिश्रा और संचालन पुर्व प्रधान आकाश राजभर ने किया।


