हाइड पार्क सोसाइटी क्लब कैफेटेरिया का पूर्व उत्तर प्रदेश महिला आयोग अध्यक्ष विमला बाथम ने फीता काट कर किया उद्घाटन

हाइड पार्क सोसाइटी क्लब कैफेटेरिया का पूर्व उत्तर प्रदेश महिला आयोग अध्यक्ष विमला बाथम ने फीता काट कर किया उद्घाटन

नोएडा (गौतमबुद्ध नगर)। वरिष्ठ पत्रकार संजय जैन के सुपुत्र संचित जैन द्वारा संचालित सेक्टर-78 में मल्टी-स्टोरिज हाइड पार्क कालोनी स्थित हाइड पार्क क्लब कैफेटेरिया का पूर्व विधायक एवं उत्तर प्रदेश महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष विमला बाथम ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर हाइड पार्क सोसाइटी के चेयरमैन अमित गुप्ता, अध्यक्ष दिनेश नेगी, महाप्रबंधक लक्ष्मी कांत शर्मा, क्लब मैनेजर निखिल भाटिया सहित नोएडा मीडिया क्लब अध्यक्ष आलोक द्विवेदी, वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक पवन राज सिंह, वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक अतुल कुमार मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार संदीप गर्ग, वरिष्ठ पत्रकार श्रीकांत सिंह एवं संजय जैन मौजूद रहे।

इस दौरान पूर्व महिला आयोग अध्यक्ष विमला बाथम ने कहा कि संजय जैन के पुत्र संचित पूर्व में सुप्रीम कोर्ट की लिटिगेशन कैंटिन का संचालन कर चुके एक अनुभवी केटरर्स हैं। उन्होंने हाइड पार्क सोसाइटी के प्रबंध तंत्र की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी सोसाइटी में एक अनुभवी केटरर्स को क्लब कैफेटेरिया का प्रबंधक नियुक्त कर कालोनीवासियों के स्वास्थ्य व स्वच्छता एवं स्वाद का बेहतरीन निर्णय लिया है। वहीं उन्होंने कैफेटेरिया प्रबंधक को समिति के दिशा-निर्देश पर कार्य को बखूबी निभाने का आशीर्वाद दिया।

इस अवसर पर कैफेटेरिया प्रबंधक संचित जैन ने बताया कि हमें रेलवे सहित तमाम औद्योगिक संस्थानों की खान-पान सेवा का सदियों का अनुभव है। उन्होंने बताया कि यहां यह कैफेटेरिया विशुद्ध शाहाकारी है। हम यहां कालोनीवासियों को स्वच्छ एवं स्वादिष्ट तमाम प्रकार के व्यंजनों को परोसेंगे। उन्होंने बताया कि यहां सभी को उनकी डिमांड पर भारतीय, काॅन्टिनेंटल व फास्ट फूड सहित चार प्रकार की थालियां का प्रबंध किया गया है।