पवन हॉस्पिटल प्रकरण में एक्शन में आया विभाग

पवन हॉस्पिटल प्रकरण में एक्शन में आया विभाग

गाजीपुर बिरनो स्थानीय थाना क्षेत्र के पवन हॉस्पिटल में प्रसूता की मौत के मामले में सोमवार को एक बार फिर स्वास्थ विभाग की टीम और बिरनो थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे लेकिन वहां ताला लटका हुआ मिला जिससे स्वास्थ विभाग की टीम जांच नहीं कर सकी हालांकि स्वास्थ विभाग की ओर से एक मामला दर्ज कराया गया जिसमें ताला लटका होने और हॉस्पिटल का बोर्ड गायब होने के साथ पंजीकरण नहीं होने की बात सामने आई है ।

मालूम हो कि 8 सितंबर को निवासी नीरू देवी उम्र 22 वर्ष पत्नी वीरेंद्र वनवासी सेखुवापुर गांव निवासी की मौत हो गई थी l 

प्रकरण सामने आने पर स्वास्थ विभाग की टीम कई बार हॉस्पिटल जा चुकी है लेकिन बार-बार वहां ताला लटका हुआ मिलता है सोमवार को एक बार फिर जांच के लिए पहुंची तो हॉस्पिटल में ताला लटका होने के साथ बोर्ड भी गायब मिला जिससे हॉस्पिटल की जांच नहीं हो सकी बिरनो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चंद्रेश प्रभाकर मिश्रा का कहना है हॉस्पिटल के अंदर कौन-कौन सी सुविधाएं हैं और गैर कानूनी ढंग से क्या-क्या होता था यह अंदर जांच से ही सामने आएगा।

 थाने में मामला दर्ज कराकर तहसीलदार और एसडीएम से भी मामले में सहयोग मांगा गया है सक्षम अधिकारियों की मौजूदगी में ताला तोड़कर कार्यवाही की जाएगी और हॉस्पिटल की रिपोर्ट बनाकर भेजी जाएगी उन्होंने बताया की सीएमओ कार्यालय का रिकार्ड खंगाला गया तो उसमें हॉस्पिटल पंजीकृत नहीं है इससे गैरकानूनी ढंग से इसके संचालन की बात निकल कर सामने आ रही है । हॉस्पिटल पर पहुंचे टीम में विरनो थानाध्यक्ष संतोष कुमार के साथ बिरनो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक चंद्रेश प्रभाकर मिश्रा मुख्य रूप से रहे।