महिला जागरूकता अभियान व सेनेटरी पैड वितरण कार्यक्रम संपन्न

महिला जागरूकता अभियान व सेनेटरी पैड वितरण कार्यक्रम संपन्न

नोएडा। युगधारा फाउंडेशन ऑफ इंडिया और वरदना फाउंडेशन के सहयोग से किया गया महिला जागरूकता अभियान व सेनेटरी पैड वितरण कार्यक्रम। सेक्टर 31 ग्राम निठारी की झुग्गियों में संस्था द्वारा गरीब महिलाओं को उनके स्वास्थ्य और स्वच्छता के लिए जागरूक कर उनको बांटे गए सेनेटरी पैड।

युगधारा फाउंडेशन की अध्यक्ष श्वेता त्यागी ने बताया कि महिलाओं में होने वाली माहवारी उनके लिए कोई अभिशाप नहीं है बल्कि यह प्रकृति द्वारा दिया गया एक वरदान है जिसके द्वारा महिलाएं अपने को स्वस्थ रखकर इस नियति को आगे बढ़ाती हैं।

संस्था की कोषाध्यक्ष सुषमा अवाना ने महिलाओं को साफ सफाई के बारे में बताकर जागरूक किया और राष्ट्रीय संगठन मंत्री वंदना सोनी ने महिलाओं को कहा कि हम खुद को स्वस्थ रखकर ही अपने परिवार की देखरेख कर सकते हैं और बच्चों को अच्छा भविष्य दे सकते हैं।

महिलाओं को जागरूक कराने का यह अभियान संस्था द्वारा निरंतर जारी है जिसे संस्था प्रतिमाह आसपास की झुग्गियों और ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब महिलाओं के साथ करती है।