गंगाजल बेहतर कल अभियान के तहत विश्व जल दिवस पर वाईएसएस फाउंडेशन की विशेष पहल

गंगाजल बेहतर कल अभियान के तहत विश्व जल दिवस पर वाईएसएस फाउंडेशन की विशेष पहल

ऋषिकेश के नीर जलप्रपात में स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान आयोजित

ऋषिकेश, उत्तराखण्ड। विश्व जल दिवस के अवसर पर “गंगाजल बेहतर कल” अभियान के अंतर्गत वाईएसएस फाउंडेशन द्वारा ऋषिकेश स्थित नीर जलप्रपात (Neer Waterfall) में जल एवं पर्यावरण संरक्षण को समर्पित एक विशेष स्वच्छता एवं जन-जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया।

यह पहल वन विभाग, उत्तराखण्ड के सहयोग एवं नमामि गंगे, जल शक्ति मंत्रालय के निर्देशन में संपन्न हुई। अभियान का नेतृत्व सचिन गुप्ता एवं दुर्गा प्रसाद दुबे द्वारा किया गया, जिसमें वाईएसएस फाउंडेशन के 50+ स्वयंसेवकों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। इस दौरान लगभग 350 किलोग्राम प्लास्टिक एवं अन्य कचरा एकत्रित किया गया।

स्वयंसेवकों ने स्थानीय नागरिकों एवं पर्यटकों को जल संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त जीवनशैली एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए “जल है तो कल है” का संदेश प्रसारित किया।

इस अवसर पर वाईएसएस फाउंडेशन संस्थापक सचिन गुप्ता ने कहा:
“गंगाजल की स्वच्छता और संरक्षण केवल एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के भविष्य की सुरक्षा है। युवाओं की भागीदारी इस बदलाव की सबसे बड़ी ताकत है।”

वाईएसएस फाउंडेशन की यह पहल केवल एक स्वच्छता अभियान नहीं, बल्कि एक जन-आंदोलन की दिशा में एक सशक्त कदम है, जो जल एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति समाज को जागरूक और प्रेरित कर रही है।

वन विभाग का मार्गदर्शन एवं सहयोग
दिगांथ नायक, प्रभागीय वनाधिकारी, अनिल पेंन्युली, उप प्रभागीय वनाधिकारी श्री विवेक जोशी, वन क्षेत्राधिकारी, राकेश रावत, वन दरोगा, आशीष सैनी, वन आरक्षी स्थानीय सहयोग नीर झरना इको विकास समिति, नीरगढ़, त्रिलोक रावत (अध्यक्ष), श्री मुकेश कैंतुरा (कोषाध्यक्ष), विकास कैंतुरा, बीरबल कैंतुरा, सुनील कैंतुरा उत्तम रावत,  जगदीश नेगी, वाईएसएस फाउंडेशन पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन टीम से सत्यम कुमार, प्रत्युष राज, गरिमा पांडेय, पलक चौधरी, सर्वानंद ताव ।