3 अक्टूबर तक पूरा होगा यज्ञशाला निर्माण का कार्य - प्रवीण पांडे

3 अक्टूबर तक पूरा होगा यज्ञशाला निर्माण का कार्य - प्रवीण पांडे

ज्ञाननोएडा। श्री रामा कृष्णा धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट द्वारा 84 कोस परिक्रमा मार्ग पिथौरा वृंदावन में द्वादश ज्योतिर्लिंग धाम मंदिर निर्माण कराया जा रहा है, मंदिर प्रांगण में वृद्ध आश्रम, चिकित्सालय, भक्तों के रहने के लिए भवन की व्यवस्था रहेगी। 

संस्था के महासचिव प्रवीण पांडे ने बताया कि मंदिर निर्माण के प्रथम चरण में यज्ञशाला का निर्माण कराया जा रहा है इसी संबंध में आज हमने अपने समस्त पदाधिकारी और कार्यकारी सदस्यों के साथ एक अहम बैठक की जिसमें यज्ञशाला निर्माण जो अधूरा है उसको पूरा करने के लिए हमने 3 अक्टूबर तक का लक्ष्य रखा

इस अवसर पर संस्था के संस्थापक बीनू शर्मा, अध्यक्ष महेंद्र उपाध्याय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अतुल मिश्रा, ललित मिश्रा, महासचिव प्रवीण पांडे, कोषाध्यक्ष देवेंद्र दास, सदस्य सिकंदर दास, कर्मवीर शर्मा, रतिराम शर्मा, श्रीकांत पासवान, सचिव अनिल पाल, यश चौधरी, राजीव मिश्रा, बूटा राम, धर्मदेव दास, विनोद शाह आदि लोग उपस्थित रहे।