अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नोएडा पुलिस कोतवाली सेक्टर 39 ने किया योगाभ्यास
नोएडा। प्राचीन भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर योग को जन-जन तक पहुँचाने के संकल्प के साथ, पुलिस कोतवाली सेक्टर 39 द्वारा 21 जून 2026 को 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नीट एग्जाम के कारण योग अभ्यास का समय सुबह 7:00 का रखा गया,सभी पुलिस प्रशासन के अधिकारी योग के प्रति बहुत ही जागरूक नजर आए।

सुबह से ही थाना परिसर में ही सभी पुलिसकर्मी योग अभ्यास करते नजर आए, पुलिसकर्मियों के साथ-साथ उनके बच्चों ने भी योग अभ्यास किया । योग के प्रति लोगों का जुड़ाव धीरे-धीरे बढ़ रहा है ।
थाना अध्यक्ष श्री धर्म प्रकाश शुक्ला ने सभी को स्वस्थ रहने के लिए योग व प्राणायाम को आवश्यक बताया , साथी अपने सभी सिपाहियों को स्वस्थ रहने के कुछ विशेष निर्देश भी दिए।
योग कार्यक्रम का संचालन: योगाचार्य बृजेश शुक्ला, ने किया, जो कि पिछले 4 वर्षों से लगातार पुलिस प्रशासन को योग अभ्यास कराते नजर आ रहे हैं । जिनका विशेष संदेश रहता है,स्वस्थ पुलिस ,सुरक्षित समाज।
ब्रजेश शुक्ला एक कुशल एक्यूप्रेशर थेरपिस्ट औरयोगाचार्य है जो राष्ट्र-सेवा में तैनात कर्मयोगियों को योग द्वारा तनाव-मुक्त रखने के उद्देश्य से पूरे वर्ष भर सेवा में लगे रहते हैं।


