सरस्वती शिशु मंदिर में 76वां गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया

सरस्वती शिशु मंदिर में 76वां गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया

नोएडा: सरस्वती शिशु मंदिर, नोएडा में आज 76वां गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपेन्द्र गुप्ता (पूर्व  मुख्य आयुक्त, सीमा एवं केंद्रीय उत्पाद शुल्क) ने ध्वजारोहण किया।  तदुपरांत दीप प्रज्ज्वलन कर सांस्कृतिक कार्यक्रम को गति प्रदान की।

इस अवसर पर कमांडर विनोद गुप्ता जी, प्रदीप भारद्वाज, प्रताप मेहता,‌ सुशील, दिनेश महावर, जितेन्द्र गौतम, दीपक ( भाग संपर्क प्रमुख) तथा अभिभावक  बन्धु/ भगिनी उपस्थित रहे।

अतिथियों का परिचय विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीमान प्रकाश वीर, आभार- व्यवस्थापक प्रदीप भारद्वाज तथा कार्यक्रम का संचालन श्रीमती निधि पांडेय ने किया।