भाऊराव देवरस सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र ने 38वीं क्षेत्रीय स्तर कुश्ती में फहराया अपना परचम
नोएडा। 38वीं क्षेत्रीय कुश्ती प्रतियोगिता मुज्जफरनगर में 5 सितंबर से 8 सितंबर 2026 तक आयोजित हुई। इस प्रतियोगिता में भाऊराव देवरस सरस्वती विद्या मंदिर, नोएडा के भैयाओं ने श्री रविकांत माथुर और श्री आशीष पंवार (शारीरिक शिक्षक) की प्रेरणा और सोमगिर (प्रधानाचार्य) के आशीर्वाद से प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया।
प्रधानाचार्य सोमगिरी ने बताया कि विद्यालय के 4 छात्रों ने प्रतिभाग किया जिसमे तरुण यादव, दक्ष यादव, और गगन सिंह ने गोल्ड और अमन सिंह ने सिल्वर मेडल प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढाया किया। विद्यालय प्रबंध समिति इन सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है
गोल्ड प्राप्त करने वाले छात्र अखिल भारतीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए 01 अक्टूबर से 05 अक्टूबर 2026 तक के लिए मध्य प्रदेश में सहभागिता करेंगे।


