कैलेंडर नववर्ष की पूर्व संध्या पर बच्चों द्वारा दी गई शानदार प्रस्तुति

कैलेंडर नववर्ष की पूर्व संध्या पर बच्चों द्वारा दी गई शानदार प्रस्तुति

नोएडा। वनवासी कल्याण आश्रम नोएडा महानगर के तत्वावधान में कलैंडर वर्ष परिवर्तन की पूर्व संध्या पर देश भक्ति और भक्ति गीतों का कार्यक्रम श्री राधाकृष्ण सरस्वती बालिका विद्यामंदिर निठारी में सम्पन्न हुआ, जिसमें सरस्वती बालिका विद्यामंदिर, बीएस मेमोरियल स्कूल, अर्थ पैराडाइज, आदर्श विद्यानिकेतन, डीएबी माडर्न स्कूल के बच्चों, प्रधानाचार्यों, शिक्षक एवं सुशील राणा, अंकित खण्डेलवाल, मनीष गोयल, ललित राज, मयंक सिंह, अर्जुन पुरोहित, सुशीला शर्मा, उमेश नागाइच, हरिकृष्ण, प्रिया शर्मा उपस्थित रहे। कृष्ण पंत के गीतों ने कार्यक्रम में समा बांध दिया।