विधिक सेवा दिवस के अवसर पर आयोजित किए गए जागरूकता कार्यक्रम
उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ द्वारा प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में 9 नवंबर विधिक सेवा दिवस की अवसर पर विभिन्न स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
जनपद न्यायाधीश अवनीश सक्सेना की अध्यक्षता में विधिक सेवा दिवस का आयोजन दीवानी न्यायालय परिसर गौतम बुध नगर में किया गया जिसमें समस्त न्यायिक अधिकारीगण उपस्थित हुए ।

जनपद न्यायाधीश द्वारा विधिक सेवा दिवस के महत्व के संबंध में संबोधित करते हुए विधिक सेवा दिवस के महत्व के संबंध में प्रकाश डाला गया तथा उक्त कार्यक्रम .के अंतर्गत .समस्त न्यायिक अधिकारी गण के मध्य विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम 1987 एवं महिलाओं के अधिकार से संबद्ध पत्रिकाएं वितरण की गई ।

जनपद न्यायाधीश अवनीश सक्सेना के कुशल मार्गदर्शन में 9 नवंबर विधिक सेवा दिवस के अवसर पर जिला कारागार गौतम बुध नगर में बाल संप्रेषण गृह किशोर फेस 2 बाल संप्रेषण गृह किशोरी सेक्टर 62 नोएडा तथा उद्यान बाल देखभाल केंद्र ग्रेटर नोएडा में विधिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया आयोजित किए गए विधिक कार्यक्रमों के माध्यम से विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं तथा संचालित व्यवस्थाओं जैसे निशुल्क कानूनी सहायता लोक अदालत मीडिएशन एवं शिक्षा का महत्व कौशल विकास योजना आदि के संबंध में विस्तार से जानकारी उपलब्ध कराते हुए लाभान्वित किया गया।
श्रीमती ऋचा उपाध्याय अपर जिला जज सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गौतम बुध नगर एवं लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम में कार्यरत एवं नामित अधिवक्तागण की अध्यक्षता एवं उपस्थिति में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।


