भङसर पुलिस चौकी का सुरू हुआ संचालन, हुआ तैनाती
गाजीपुर बिरनो थाना क्षेत्र के अंतर्गत भङसर चौराहे पर स्थित नवनिर्मित पुलिस चौकी का अब संचालन शुरू हो गया है ।
जिले में सड़कों के जाल बिछाने के साथ ही राहगीरों की सुरक्षा को लेकर जनपद पुलिस ने ठोस कदम उठाना शुरू कर दिया है गाजीपुर मऊ गोरखपुर हाईवे के किनारे भङसर पुलिस चौकी को स्थापित कराने के साथ ही संचालन भी शुरू हो गया है । यहां पर पुलिसकर्मियों की तैनाती भी हो गई है यहां एक चौकी प्रभारी एक दीवान 4 सिपाहियों की ड्यूटी लगाई गई है जिससे अपराध पर आसानी से अंकुश लग सकेगा आम जनों और सड़कों पर आवागमन करने वाले राहगीरों की सुरक्षा को लेकर पुलिस विभाग ने ठोस कदम उठाना शुरू कर दिया है खासकर जनपद में बने हाईवे पर आवागमन करने वाले वाहन संचालकों एवं राहगीरों की सुरक्षा प्रदान करने के लिए चौकी और विकेट स्थापित कराया जा रहा है जिससे रात के समय घटित होने वाली अपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके साथ ही पुलिस टीम की गश्त भी बढ़ाई जाए वही आपात स्थिति से निपटा जा सके इस मौके पर एसपी सिटी गोपीनाथ सोनी ने बताया कि भङसर और बासुपुर चौकी का संचालन शुरू हो गया है यहां पुलिसकर्मियों की तैनाती भी हो चुकी है ऐसे अन्य स्थानों को भी चिन्हित किया जा रहा है जहां थाना और कोतवाली की दूरी अधिक है यहां भी चौकी अथवा
पिकेट की व्यवस्था की जाएगी जिससे अपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने में आसानी हो सके ।


