बिमारी से तंग युवक लटका फंदे पर
गाजीपुर बिरनो थानांतर्गत पलिया निवासी भगवान पुत्र स्व0 रामदरस राम 28 वर्ष शनिवार की भोर में फाँसी लगाकर आत्महत्या कर लिया ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बिरनो थानाअंतर्गत पलिया निवासी भगवान उर्फ सोनू 28 वर्ष पिछले कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान था जिसका काफी समय से इलाज चल रहा था आज सुबह में गमछे का फंदा बनाकर झूल गया जिससे उसकी मृत्यु हो गयी जानकारी पाकर मौके पर पहुंचे बिरनो थानाध्यक्षॉ संतोष कुमार फॉरेंसिक टिम की मदद से मौके का मुआयना करके शव को पोस्ट मार्टम हाउस में भेज दिया।


