बिरनो प्रमुख के जन्मदिन पर एम एल सी ने दी बधाई

गाजीपुर बिरनो प्रमुख राजन सिंह के जन्मदिन पर मिली ढेर सारी बधाइयां।
आज बिरनो ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह के जन्मदिवस पर 51 वर्ष पुरे होने पर एम एल सी विशाल सिंह चंचल के मौजूदगी मे केक काटा गया।
इस अवसर एम एल सी विशाल सिंह चंचल ने कहा की जन्मदिन की बधाई देते हुए हम कहना चाहेंगे की अपनी कुशल नेतृत्व के साथ अपने क्षेत्र की जनता के सुख दुःख के साथी बने और खुशहाल जनता का विश्वास और आशीर्वाद ही जन्मदिन की बधाई है।
इस मौके पर ब्लाक प्रमुख राजन सिंह ने कहा की आज हम क्षेत्र की जनता और शोशल मिडिया के जरिए जितने लोगो ने हमे जन्मदिन की बधाई दिए है उन सभी सम्मानित सज्जनो को धन्यवाद देता हुं। जन्मदिवस पर सबका आशीर्वाद प्राप्त होने से बहुत ही आभारी हूं।
इस मौके पर प्रमुख ने केक काटकर एल सी विशाल सिंह चंचल को खिलाया और भविष्य मे हर वक्त समाज सेवा करते हुए अग्रसर रहने का वादा भी किया।