केंद्रीय राज्य मंत्री अन्नपूर्णा की उपस्थिति में हुआ टिफिन बैठक
गाजीपुर भारतीय जनता पार्टी गाजीपुर के तत्वधान में रायल पैलेस मे भाजपा की सभी मोर्चो के पदाधिकारियों के साथ टिफिन बैठक केंद्रीय राज्य मंत्री अन्नपूर्णा की उपस्थिति में किया गया ।
इस कार्यक्रम के तहत सभी मोर्चों के कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों से परिचय प्राप्त किया गया केंद्रीय राज्य मंत्री के साथ सभी मोर्चों के पदाधिकारी और सदस्य टिफिन बैठक में सम्मिलित हुए इस कार्यक्रम में किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष रूद्र प्रताप सिंह ने स्मृति चिन्ह देकर केंद्रीय राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी का स्वागत किया।
इस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, कृष्ण बिहारी राय, राजेश भारद्वाज, सुमन सिंह, शैलेश राम, अनुज अकेला, प्रवीण सिंह, अंकुर श्रीवास्तव, गौरव श्रीवास्तव, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष विनोद खरवार ,झब्बल सिंह सहित आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे



