राजेश यादव ने लगाया हैट्रिक, सफाई कर्मचारी संघ के बने ब्लाक अध्यक्ष

राजेश यादव ने लगाया हैट्रिक,  सफाई कर्मचारी संघ के बने ब्लाक अध्यक्ष

देवकली। उप्र पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के देवकली ब्लॉक का चुनाव हुआ। जिसमें राजेश यादव तीसरी बार ब्लाक अध्यक्ष चुने गये। कुल 265 वोटों में चुनाव में 258 मत पड़े, जिसमें 5 वोट अवैध हो गए। इस संघर्षपूर्ण मुकाबले में राजेश यादव को जहां 140 वोट मिले, वहीं विपक्षी छोटेलाल बिन्द को 113 वोट ही मिले। जिसके बाद 27 वोटों से राजेश ने चुनाव जीत लिया। वहीं मंत्री पद के लिए धर्मेन्द्र यादव को 137 तथा सच्चिदानंद को 117 वोट मिले। जिसमें धर्मेन्द्र यादव 20 मतों से जीतकर मंत्री बने। कोषाध्यक्ष पद पर चन्द्रशेखर यादव निर्विरोध चुने गये। इस मौके पर सैदपुर के ब्लाक अध्यक्ष राजनाथ राम, कासिमाबाद के विशाल कुमार, अखिलेश, शशिकांत भारती, जय सिंह, अजीत कुमार, कन्हैया, हीरामणि, राजेश कन्नौजिया, रामनिवास गोंड, रामबचन आदि रहे।