भारतीय योग संस्थान के 60वें स्थापना दिवस पर रजत विहार योगा केंद्र में उत्सव आयोजित

भारतीय योग संस्थान के 60वें स्थापना दिवस पर रजत विहार योगा केंद्र में उत्सव आयोजित

रजत विहार स्थित भारतीय योग संस्थान के योगा केंद्र पर संस्थान का 60वां स्थापना दिवस बड़े उत्साह और गरिमा के साथ उत्सव के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी योग साधकों और सम्मानित निवासियों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम के दौरान यह जानकारी साझा की गई कि रजत विहार का यह योगा केंद्र भी सफलतापूर्वक अपने 5 वर्ष पूर्ण कर चुका है। उल्लेखनीय है कि यह योगा केंद्र पूर्णतः निःशुल्क संचालित किया जाता है, जिससे समाज के सभी वर्गों को स्वास्थ्य लाभ मिल रहा है।

 इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के महानगर सह मंत्री श्री राजीव शर्मा ने संघ के “पंच परिवर्तन” विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने इसके एक महत्वपूर्ण बिंदु “कुटुंब प्रबोधन” को योग के महत्व से जोड़ते हुए कहा कि आज के समय में मोबाइल फोन और टीवी परिवारों की समरसता में बाधा बनते जा रहे हैं। उन्होंने सभी परिवारों से अपील की कि वे प्रतिदिन कम से कम दो घंटे मोबाइल एवं टीवी से दूर रहकर एक साथ समय बिताएं, जिससे पारिवारिक संबंध मजबूत हों। राजीव शर्मा ने विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल की 12 अप्रैल रविवार को नोएडा शहर में होने वाली विशाल शोभायात्रा में सर्व हिंदू समाज को शामिल होने के लिए आह्वान किया.

कार्यक्रम में नेहा कुमार, उर्मिला बिष्ट, ओम प्रकाश अग्रवाल, पी.एल. रैना, साधना जितेंद्र अवस्थी, नीलम दिनेश सिंह, इति नवनीत पुरवार, अरुण गौड़, रोली शर्मा, सुसान थॉमस, लता तोमर, चन्द्रा धर, मधु सिंह, जे. बी. शर्मा, ऐस. के. गुप्ता, निर्मला मिश्रा, तारा बिष्ट एवं सरस्वती बिष्ट सहित अनेक योग साधकों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम के अंत में गिन्नी झा एवं वरिष्ठ योग साधक सुषमा नागपाल ने सभी उपस्थित योग साधकों का आभार व्यक्त करते हुए उनके निरंतर सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

यह आयोजन न केवल योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने का माध्यम बना, बल्कि समाज में स्वास्थ्य, अनुशासन और पारिवारिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का संदेश भी दे गया।