चौधरी राज सिंह पहलवान सर्वसम्मति से बने दिल्ली रेसलिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष, रवि आहूजा होंगे चेयरमैंन

चौधरी राज सिंह पहलवान सर्वसम्मति से बने दिल्ली रेसलिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष, रवि आहूजा होंगे चेयरमैंन

राजेश शर्मा की रिपोर्ट...

नई दिल्ली। भारतीय शैली दिल्ली रेसलिंग एसोसिएशन ने आज यमुना बाजार में प्रधान कार्यालय गुरु ब्रह्मचारी कुश्ती अखाड़े पर बैठक का आयोजन किया। जिस में मान्यता प्राप्त गुरु ,उस्ताद,कोच , दलपति , तालिम्पति,अखाड़ा संचालक,अखाड़े ,कोच एकत्रित हुए , जहा सभी ने भारत केसरी चौ. राजसिंह पहलवान को सर्वसमति से निर्विरोध अपना नया अध्यक्ष चुना। 
इसके बाद चौ. राजसिंह पहलवान ने सभी का धन्यवाद किया व एसोसिएशन की यथाशक्ति सहायता करने व भारतीय शैली कुश्ती को बढ़ावा देने का भरोसा दिया।
इसदोरन दिल्ली रेसलिंग एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारणी की भी घोषणा की गई। जिसमे रवि आहूजा को चेयरमैन, बैजनाथ सूद को महासचिव, चौ. श्यामसिंह टांक को कोशाध्यक्ष के अलावा अमित ढाका, रोहित ढिलोड को उपाध्यक्ष चुना गया वही किरणपाल को वाईस चेयरमैन तथा चौ भोला पहलवान को पी.आर. ओ. और पंडित वैभव शर्मा (गुरु जी) को विशिष्ट संरक्षक के रूप मे चुना गया है
 हरि खलीफा, रामकिशन सिनन्दी, रमेश पप्पन, महावीर को संरक्षक की जिम्मेदारी दी गई। 
सलाहकार के लिए रंजीत टांक, सतीश, सोना सिनन्दी, चौ. पवन टांक , मानसिंह व राजकुमार सिंह को कुस्ती संघ ने जिम्मदारी सोपी। 
प्रवक्ता के रूप में संजय सूद, चौ.अमन टांक को चुना गया वही टेक्निकल चेयरमैन के रूप में जगबीर सिंह दहिया तथा टेक्निकल सचिव के लिए गौरव सहरावत व सूरज सहरावत के नाम सामिल है। 
 कार्यसमिति सदस्यों में सुनील सिनन्दी, वाशु चौधरी, सचिन चौहान, सनी, सरजू खलीफा, आकाश सिनन्दी, जतिन तोमर, जसबीर खलीफा, खलीफा पप्पन को स्थान दिया गया लीगल एडवाइजर व सचिव के लिए नरेन्द्र सिंह ओहल्याण (अधिवक्ता) को भारतीय शैली दिल्ली रेसलिंग एसोसिएशन मे शामिल किया गया है।