सेना के सम्मान में झूमा छलेरा सदरपुर

सेना के सम्मान में झूमा छलेरा सदरपुर

नोएडा। ऑपरेशन सिंदूर में सेना के अप्रतिम पराक्रम के उपलक्ष्य में आज भाजपा नोएडा महानगर जिला अध्यक्ष श्री महेश चौहान जी के नेतृत्व में सैनिक विहार मंडल में छलेरा और सदरपुर में तिरंगा यात्रा आयोजित की गई।

तिरंगा यात्रा में देश भक्ति के गानों ने पूरे क्षेत्र को देश प्रेम के रंग में रंग दिया। छलेरा और सदरपुर का जन जन तिरंगा यात्रा में सम्मिलित हुआ। पूरा क्षेत्र भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से गुंजायमान हो उठा। ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से राष्ट्र के दुश्मनों को सेना द्वारा दिए गए करारे जवाब से जनमानस बहुत उत्साहित है और आश्वस्त भी है कि थल, नभ और जल तीनों ही जगह से भारत की सुरक्षा और संप्रभुता अखंड है। भारत की सेना भारत के शत्रुओं को पृथ्वी में कहीं से भी खोज कर उनके अंजाम तक पहुंचाने में सक्षम है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत की सेना भारत के शत्रुओं से निपटने के लिए स्वतंत्र है और सशक्त भी है। तिरंगा यात्रा में प्रदीप चौहान, भूपेश चौधरी देवेंद्र सिंह भदौरिया, कुलदीप चौहान, अशोक मिश्रा, अतुल त्यागी, आकाश चौहान , नीरज चौहान इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।