चाइल्ड एसोसिएशन इंडिया की वन क्लॉथ वन सोल अभियान की हूई शुरुवात

चाइल्ड एसोसिएशन इंडिया की वन क्लॉथ वन सोल अभियान की हूई शुरुवात

समाज के हर जरूरतमंद लोगों तक अपनी सेवा के माध्यम से तत्परतापूर्वक कार्य करने वाली संस्था "चाइल्ड एसोसिएशन इंडिया"  पिछले 15 वर्षो से वन क्लॉथ वन सोल अभियान के तहत सडक किनारे जीवन यापन करने वाले जरूरतमंदो को कम्बल वितरण का कार्य कर रही है। इसी कड़ी में आज चाइल्ड एसोसिएशन ने अपने इस अभियान के 15वें संस्करण की शुरुआत की। 

इस मौके पर अपर पुलिस आयुक्त सुशील कुमार की उपस्थिति में सेक्टर 82 मेट्रो स्टेशन के पास बनी झुग्गियों में कंबल वितरण का आयोजन किया गया। प्रति वर्ष की तरह संस्था आज से रात को अपनी टीम के साथ जगह जगह घूम कर कंबल का दान करेगी।

संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवांश श्रीवास्तव ने बताया कि हमारी संस्था पिछले 15 सालों से वन क्लॉथ वन सोल अभियान के माध्यम से जरूरतमंदो को कम्बल वितरण का कार्य कर रहीं हैं व आज तक लगभग 20000 जरुरतमंदो को सहायता पहुंचाई जा चुकी हैं.
उन्होंने कहा कि हमारे इस अभियान में समाज के कई लोग बढ़ चढ़ कर हिस्सा भी ले रहे हैं और मदद के लिए अपना हाथ भी बढ़ा रहे हैं। 
ए सी पी सुशील कुमार जी ने अपील करते हुए कहा कि आपके द्वारा किया हुआ एक कम्बल का दान इस कड़ाके की ठण्ड में किसी का जीवन बचा सकता है।

अध्यक्ष व मीडिया प्रभारी शिवांश श्रीवास्तव ने लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि आइये इस मुहिम से जुड़िये, सहयोग करिये, एक कंबल दान करिये। 

इस मौके पर संस्था के पदाधिकारी रजत त्यागी, रमेश सैन , चेतन कपूरवन, प्रवीण मिश्रा, पुष्पेंद्र सिंह जी व अन्य मौजूद रहे।