कोनरवा ने उठाई भूमि को फ्री होल्ड करने की मांग 

कोनरवा ने उठाई भूमि को फ्री होल्ड करने की मांग 

नोएडा। कोनरवा ने शहर के मूलभूत मुददों को लेकर सेक्टर-27 क्लब में एक अहम बैठक की, जिसमें सबसे पहले आवासीय भूमि को फ्री होल्ड करने की मांग उठाई गई। इसके साथ ही पानी की गुणवत्ता, पब्लिक ट्रांसपोर्ट, प्राधिकरण में कर्मचारियों की कमी, नोएडा में तहसील बनाने और एआरटीओ दफ्तर में लाइसेंस बनने में आ रही दिक्कतों समेत मुद्दों को उठाया।

बैठक में कोनरवा के अध्यक्ष पी.एस. जैन ने बताया कि आवासीय भूमि को फ्री होल्ड कराने के लिए प्राधिकरण ने वर्ष 2018 में बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पास कर दिया था और मंजूरी के लिए शासन को भेज दिया था। इसमें लीज होल्ड को फ्री होल्ड करने की संस्तुति की गई थी। मगर अभी तक लीज होल्ड को फ्री होल्ड नहीं किया गया है। वहीं संयोजक बी. बी. बलेचा ने बताया कि शहर में 46 वर्ष बाद भी पानी की समस्या का स्थाई समाधान नहीं हुआ है। 

कोनरवा के समन्वयक सेवानिवृत ब्रिगेडयर अशोक हक ने बताया कि जमीन में पानी का जल स्तर लगातार कम होता जा रहा है। ऐसे में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को सख्ती से लागू करना होगा। 

इस मौके पर दिनेश जैन, मनीष शर्मा, गिरीश कपूर, राजीव गर्ग, महेंद्र कटारिया, एमसी भारद्वाज, लोकेश कश्यप समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।