जागरुक नागरिकों को किया सम्मानित

जागरुक नागरिकों को किया सम्मानित

नोएडा। सेक्टर-73 महादेव अपार्टमेंट में रविवार को जागरुक नागरिकों को संमानित किया गया। इस दौरान शिवशक्ति अपार्टमेंट के अध्यक्ष जगदीश यादव व मनोज शुक्ला ने कहा कि  जागरूक नागरिक वह है जो परिवार, सोसाइटी , शहर और देश की हर तरह की जानकारी रखता है और ग़लत समाज के दुश्मन के लिए कानून की सहायता करें।इस दौरान सोसाइटी के निवासी राजन सिंह चौहान समेत कई निवासियों को संमानित किया गया। यह उपहार हिमांशू सिंह की ओर से दिया गया। हिमांशु ने सभी निवासियों से अपील की है कि सभी लोगो को सोसाइटी हित में आगे आना चाहिए।