उड़ीसा के कारीगरो द्वारा हो रहा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के रथ का निर्माण 

उड़ीसा के कारीगरो द्वारा हो रहा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के रथ का निर्माण 

 16 जुलाई को से निकलेगी श्री जगन्नाथ रथ यात्रा 

नोएडा! सेक्टर 121 स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर से 16 जुलाई को निकलने वाली प्रभु श्री जगन्नाथ की रथ यात्रा के रथ का निर्माण उड़ीसा से आए हुए कारीगरो द्वारा किया जा रहा है। श्री जगन्नाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष प्रमोद बहल नें बताया की 16 जुलाई को दोपहर 12 बजे आरती के बाद मन प्रसाद होगा और 3 बजे रथ यात्रा प्रारम्भ होंगी। जो 4 बजे प्रभु बलराम जी माता सुभद्रा जी प्रभु जगन्नाथ जी और सुदर्शन महाराज जी के साथ में प्रभु जगन्नाथ जी की रथ में विराजमान होकर अपने मौसी घर सेक्टर 71 स्थित वाबा बालनाथ मंदिर में जाएंगे। इस बार रथ 16 फुट चौड़ा और 21 फुट हाइट रहेगी। उन्होंने कहा की हजारों की संख्या में भक्त रथ यात्रा में सम्मिलित होकर प्रभु जगन्नाथ जी का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। श्री जगन्नाथ समिति की तरफ से  सभी को निमंत्रण हैं। इस भव्य श्री जगन्नाथ रथ यात्रा में सम्मिलित होकर प्रभु का आशीर्वाद प्राप्त करें।