भूसे मे सङा हुआ मिला शव पर फंसा पेंच,शिनाख्त करने वाला मुकरा
गाजीपुर ,दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के धर्मागतपुर गांव में एक टीन शेड में मिले युवक के शव की शिनाख्त को लेकर नया मोड़ आ गया है । एक व्यक्ति ने मृतक की शिनाख्त अपने पुत्र के रूप में की और पोस्टमार्टम कराया लेकिन अब उसके द्वारा मृतक की पहचान अपने पुत्र के रूप में करने से मना किया जा रहा है । ऐसे में पुलिस के सामने असमंजस की स्थिति बनी हुई है हालांकि पुलिस का कहना है कि अगर उस व्यक्ति के पुत्र की नहीं है तो उसको लिखित में बयान दर्ज कराना होगा 25 जून को दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के धर्मागतपुर गांव में एक कोठरी में भूसे के अंदर एक व्यक्ति का सड़ा हुआ शव बरामद हुआ था पुलिस के सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर थाने पहुंची थी और शिनाख्त का प्रयास कर रही थी ऐसे में धर्मागतपुर निवासी वासुदेव राजभर ने मृतक की शिनाख्त अपने 28 वर्षीय पुत्र नंद किशोर राजभर के रूप में की थी और साथ में लेकर पोस्टमार्टम हाउस तक गए और दाह संस्कार के समय भी श्मशान घाट पर मौजूद रहे अब बासुदेव राजभर मृतक को अपना पुत्र मानने से इंकार कर रहे हैं उन्होंने बताया कि मेरा पुत्र आए दिन बाहर जाता है और 2 से 3 महीने में घर चला आता है वह अपने लड़के की पहचान से इंकार कर रहे इस संबंध में थानाध्यक्ष शैलेश मिश्रा ने कहा कि शव की शिनाख्त वासुदेव राजभर ने अपने पुत्र नंदकिशोर राजभर के रूप में की है क्षेत्राधिकारी रविंद्र वर्मा ने कहा कि शव की लिखित सेना वासुदेव राजभर ने की है उसका पुत्र नहीं है तो लिखित में बयान अपना दर्ज कराएं l


