सोते रहे परिजन, चोरों ने किया लाखों के माल पर हाथ साफ
गाजीपुर। करण्डा थाना क्षेत्र के गरथॊली ग्राम पंचायत मे शनिवार की रांत्री मे चोरों ने सीढी के सहारे छत पर चढ कर विरेन्द्र राम के घर से दॊ ऒरतों का जेवर,कपङा,मोबाइल,नकदी रुपये सहित करीब चार लाख रुपये का सामान चुरा लिया चोरी की जानकारी उस समय हुई जब परिवार के बच्चे बाथरुम के लिए उठे तो रुम का दरवाजा बन्द मिला।शोर मचाने पर परिवार के लोगो ने दरवाजा खोला तो बाहर का दरवाजा खुला मिला तो सभी लोगों के होश हवास उङ गये। प्राप्त सूचना के अनुसार चोरों ने 6 अटॆची घर से 500 मीटर दूर तोङ कर सोने की 2 सिकङी, 2 कान का झुमका, 2 पायल सहित सभी जेवर तथा 5 हजार नकदी रुपये सहित कीमती कपङे चुराकर फरार हो गये।चोरी की सूचना 112 तथा रामपुर माझां पुलिस चॊकी पर दे दी गयी हॆ।चोरी की घटना को लेकर आस पास क्षेत्रों में दहशत ब्याप्त हॆ।


