शिक्षकों के लिए तनाव मुक्ति पर संतकृपा प्रतिष्ठान द्वारा हुआ प्रवचन का आयोजन 

शिक्षकों के लिए तनाव मुक्ति पर संतकृपा प्रतिष्ठान द्वारा हुआ प्रवचन का आयोजन 

आत्म निरीक्षण कर स्वयं की कमियों को ढूंढें और स्वभाव दोष निर्मूलन प्रक्रिया से उन्हें दूर कर आनंदमय जीवन जीएं

नोएडा। सेक्टर 12 स्थित सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय   में शिक्षकों के लिए तनाव मुक्ति के विषय में प्रवचन का आयोजन किया गया. इसमें कुमारी कृतिका खत्री ने बताया आज हमारे जीवन में तनाव के विविध कारण हैं। तनाव मुक्त रहने के लिए प्रतिदिन हमें कुछ समय आत्म निरीक्षण करना चाहिए। स्वयं की कृतियों का अवलोकन कर हम कहां अयोग्य कृति या आचरण कर रहे हैं, वो देख कर उसके पीछे के हमारे व्यक्तित्व के दोष को ढूंढना चाहिए। इससे अपने व्यक्तित्व के विकास हेतु योग्य कृति और आचरण करने में मदद होती है।

अपनी कृति योग्य हो और मन में सकारात्मक विचार रहें तो जीवन कैसे आनंदमय बनता है, इस विषय में विस्तार से जानकारी दी।

उपस्थित शिक्षकों ने अपने मन की शंकाएं पूछीं और इस आयोजन की सराहना की। 56 शिक्षकों  ने इसका लाभ लिया । उन्होंने बताया , इस प्रकार के आयोजनों से सभी शिक्षकों को एक अच्छे व्यक्तित्व निर्माण हेतु कार्य करने की प्रेरणा मिलती है, आगे भी ऐसे आयोजन करते रहें।