ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम संगठन के कार्यकर्ता  दानिश आजाद अंसारी के समर्थन में जुटे

ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम संगठन के कार्यकर्ता  दानिश आजाद अंसारी के समर्थन में जुटे

नोएडा। सेक्टर 8 में ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम संगठन के कार्यकर्ता  दानिश आजाद अंसारी के समर्थन में जुटे और कहा कि हम अपने मंत्री का अपमान नही सहेंगे।

जानकारी के मुताबिक गणतंत्र दिवस दिवस के मौके पर यूपी  सीएम आदित्यनाथ योगी के कार्यक्रम ने पूर्व मंत्री मोहसिन रजा ने वर्तमान सरकार में अल्पसंख्यक मंत्री दानिश आजाद अंसारी को धक्का दिया था जिसके बाद ये वीडियो जमकर वायरल हुआ जिसके बाद देश के अलग अलग जगह पर पसमांदा मुस्लिम महज संगठन के कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया

जिला गोतम बुद्ध नगर के जिला अध्यक्ष सरवर अंसारी ने जानकारी देते हुए बताया की हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पसमांदा मुस्लिम को अहमियत देते है और ये बीजेपी के पूर्व मंत्री मोहसिन रजा हमारे नेता का अपमान कर रहे हैं जो फोटो फ्रेम में आने के लिए उप मुख्यमंत्री बिर्जेश पाठक के पास बैठना चाहते थे जिस कारण उन्होंने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में अनुशासन हीनता की है।

इसी कारण आज नोएडा के सेक्टर 8 में ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महज संगठन के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर विरोध किया इस मौके पर जिला अध्यक्ष सरवर अंसारी जिला सचिव महबूब मालिक, हाशिम कसार जिला प्रभारी हाजी सलीम उपाध्यक्ष वकील अहमद जियाउल हक इरशाद कसार महमूद कसार मुजीब राणा असगर मलिक मोहम्मद यूसुफ अंसारी उस्मान इस्लाम जमशेद खलील अहमद मोहम्मद ओवैस भोला रिंकू मौजूद रहे।