महिला उन्नति संस्था की पश्चिमी उत्तर प्रदेश की कमान डा वन्दना सिंह के हाथ, बनाया अध्यक्ष
महिला उत्थान को समर्पित संगठन महिला उन्नति संस्था द्वारा दिल्ली एनसीआर के महत्वपूर्ण नजदीकी क्षेत्र पश्चिम उत्तर प्रदेश की कमान ग्रेटर नोएडा निवासी डा वन्दना सिंह को सौंपी गयी है। उन्हें अध्यक्ष पद पर नियुक्त करते हुए संगठन की मुख्य संरक्षक इंदू गोयल ने कहा कि वंदना सिंह नोएडा, ग्रेटर नोएडा मे पिछले काफी समय से महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाकर उन्हे विकास की मुख्य धारा से जोड़ने का कार्य कर रही है जिसे अब वह संगठन के साथ जुड़कर सक्रिय रूप से महिला उत्थान के लिए काम करना चाहती है।
वही डॉ वंदना सिंह ने कहा की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का उनका सपना रहा है, वह एक ऐसे संगठन से जुड़कर काम करना चाहती थी जो महिला उत्थान को समर्पित हो।
महिला उन्नति संस्था से जुड़कर काफी अच्छा महसूस कर रही है। इस अवसर पर संस्थापक डा. राहुल वर्मा, कोऑर्डिनेटर मनोज झा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रणवीर चौधरीआदि सदस्य उपस्थित रहे।


