दुर्गा पूजन समारोह बिरनो के तत्वधान में हुआ निशुल्क सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता

दुर्गा पूजन समारोह बिरनो के तत्वधान में हुआ निशुल्क सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता

गाजीपुर बिरनो क्षेत्र के अंतर्गत सद्भावना इंटर कॉलेज मे श्री दुर्गा पूजन समारोह बिरनो के तत्वधान में निशुल्क सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इस प्रतियोगिता में कम्पोजीट विद्यालय बद्धुपुर, बरही, हंसराजपुर, जंगीपुर ,कासिमाबाद ,भङसर के विद्यालय के छात्र-छात्राएं एक हजार की संख्या में पहुंचकर इस प्रतियोगिता में भाग लिए प्रतियोगिता के व्यवस्थापक प्रधानाचार्य सुजीत सिंह यादव ने बताया कि इस प्रतियोगिता के लिए पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री और देश की आजादी में अहम भूमिका निभाने वाले महात्मा गांधी के पुण्यतिथी पर यह कार्यक्रम रखा गया यह प्रतियोगिता पूर्ण रूप से स्वतंत्रता पूर्वक छात्र छात्राओं के द्वारा पूर्ण किया गया वही इस प्रतियोगिता के संरक्षक लाल बहादुर पांडेय ने कहा कि श्री दुर्गा पूजा समिति के एक प्रयास से क्षेत्र के छात्र छात्राओं को सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के तहत कदम आगे बढ़ाने का मौका दिया गया है और

हम पूरा प्रयास करेंगे अब इसी तरह प्रत्येक वर्ष देश के भविष्य के लिए छात्र छात्राओं को इस तरह के प्रतियोगिताओं से जोड़ा जाएगा श्री पांडेय ने कहा कि 4 तारीख को विद्यालय में ही सभी छात्र छात्राएं उपस्थित रहेंगे और मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि पंकज सिंह चंचल सहित विशिष्ट अतिथि अभिनव सिंहा के द्वारा अच्छे अंक प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को सम्मान पूर्वक व नियमानुसार पुरस्कार वितरण कराया जाएगा।