अवैध मिट्टी खनन पर कार्यवाही एक जेसीबी दो ट्रैक्टर सीज, एक जेसीबी को छोड़ा
गाज़ीपुर - बिरनो थाना क्षेत्र में धड़ल्ले से चल रहे अवैध खनन को लेकर हुई कार्यवाही मंगलवार को बिरनो थाना क्षेत्र के मिश्रौली गांव से एक जेसीबी और दो ट्रैक्टर ट्राली और नसरतपुर से एक जेसीबी को पकड़ लिया गया।
। बता दें कि मंगलवार दोपहर के बाद सदर तहसील के नायब तहसील दार राहुल सिंह को सूचना मिली कि दो ट्रैक्टर ट्राली के साथ मिश्रौली गांव में अवैध मिट्टी का अवैध खनन हो रहा है। और नसरतपुर में एक जेसीबी से मिट्टी खनन का कार्य चल रहा है इसके बाद उन्होंने अपने क्षेत्र के लेखपाल को मौका पर भेजकर और बिरनो पुलिस के माध्यम से मिट्टी का खनन कर रहे जेसीबी और ट्रैक्टर को पकड़कर कार्यवाही में जुट गई उसके बाद खनन अधिकारी प्रशान्तवर्मा ने बिरनो थाने पर जाकर थाने में लाई गई गाड़ियों को बिरनो थाने में तहरीर देकर उनको बन्द कराया। तथा उन्होंने कहा कि किसी भी दशा में अवैध खनन को रोका जाएगा। लेकिन वहीं एक जेसीबी दो ट्रैक्टर पर सीज की कार्यवाही और एक जेसीबी को छोड़ दिया जाना चर्चा का विषय बना हुआ है। बिरनो थाना क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन गेहूं कटाई के बाद से तेजी से चल रहा है।


