प्रसिद्ध नाभि चिकित्सक निर्भय ने एक योग व चिकित्सा शिविर लगाया
नोएडा। सेक्टर 50 के सामुदायिक केंद्र में प्रसिद्ध नाभि चिकित्सक निर्भय द्वारा एक योग व चिकित्सा शिविर RWA सेक्टर 50, एफ ब्लॉक के सहयोग से आयोजित किया गया, जिसमें सांसद डॉ महेश शर्मा मुख्य अतिथि व फ़ोनरवा अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मिलित रहे।

शिविर में लगभग 200 व्यक्तियों ने योगा किया एवं नाभि चिकित्सा के बारे में जानकारी प्राप्त की। यह जानकारी देते हुए RWA महासचिव राजेश सिंह ने बताया कि इस शिविर में कोषाध्यक्ष फ़ोनरवा पवन यादव, नोफ़ा अध्यक्ष राजीवा सिंह , अग्रवाल मित्र मण्डल अध्यक्ष मुकेश गुप्ता, डॉ डी शर्मा, प्रसिद्ध डॉ ए के अग्रवाल, डॉ नीरज जैन व अन्य गण मान्य व्यक्ति शामिल रहे।


