महिला शिक्षिकाओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
सामाजिक संगठन महिला उन्नति संस्था द्वारा शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य मे जनपद गौतमबुद्धनगर के देहात क्षेत्र मे शिक्षा की लौ जगा रही महिला शिक्षिकाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के खेड़ा चौगानपुर स्थित एम आर एम पब्लिक स्कूल मे आयोजित सम्मान कार्यक्रम मे शिक्षिकाओ को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित करते हुए संगठन के प्रदेश सचिव अजयपाल भाटी ने कहा कि अब देहात मे भी लोग शिक्षा को लेकर गम्भीर हो रहे है और इसका श्रेय जाता है क्षेत्र मे शिक्षा की लौ जगा रहे शिक्षको को जो लोगों मे बच्चों की शिक्षा के प्रति जागरूक कर रहे है और इस कार्य मे हमारी नारी शक्ति एक शिक्षक के रूप मे महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है जिसके लिये संगठन द्वारा महिला शिक्षको को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया है।
इस अवसर पर रिंकी सिंह, दुर्दाना नकवी, रश्मि शर्मा, कविता, सोनू भाटी, शिप्रा पाठक आदि शिक्षिकाएं उपस्थित रही।


