डिजिटल फ़ास्ट को प्रदर्शित करता हुआ नुक्कड़ नाटक और उत्कृष्ट प्रदर्शनी

डिजिटल फ़ास्ट को प्रदर्शित करता हुआ नुक्कड़ नाटक और उत्कृष्ट प्रदर्शनी

नोएडा। सेक्टर 56 स्थित सरला चोपड़ा डीएवी पब्लिक स्कूल मे शिक्षक-अभिभावक अधिगम के साथ-साथ नुक्कड़ नाटक, स्केटिंग तथा एक भव्य प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसमें साहित्य , हिन्दी, संस्कृत, गणित, विज्ञान तथा सामाजिक शास्त्र से संबंधित विषयों के मॉडलों का प्रदर्शन किया गया।

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से डिजिटल साधनों के अंधाधुंध प्रयोग की हानियों से अवगत कराया गया । वहीं दूसरी ओर स्केटिंग में अपना हुनर दिखाते छात्रों ने देखने वालों को रोमांचित कर दिया ।प्रदर्शनी में चालित मॉडल व अन्य मॉडल- चार्ट ने छात्रों के ज्ञान का अनुपम प्रदर्शन किया । प्रधानाचार्या श्रीमती चित्राकांत ने कहा कि सतत परिश्रम , उत्साह और लगन का प्रतिरूप है प्रदर्शनी।

फास्टिंग के लिए प्रेरित करते नुक्कड़ नाटक के छात्रों के कार्य की भूरि - भूरि प्रशंसा करते हुए उनके उत्साह को दुगुना कर दिया । अभिभावकों ने भी प्रदर्शनी  , नाटक व स्केटिंग करते छात्रों के प्रयासों को रुचि पूर्वक देखा और सराहा।

प्रधानाचार्या श्रीमती चित्राकांत ने छात्रों को समझाया कि कठिन परिश्रम, लगन व दृढ़ संकल्प से सपनों को साकार किया जा सकता है । असंभव कार्य भी संभव होता है। उन्होंने शिक्षा और अन्य गतिविधियों, रूचियाँ के बीच संतुलन स्थापित करने पर बल दिया । जीवन में  निरंतर आगे  बढ़ने की सलाह दी ।प्रधानाचार्या ने  छात्रों के स्वप्नों को साकार करने की कामना की ।