सिद्धांतम हेरिटेज स्कूल में फ्री हेल्थ कैम्प का हुआ आयोजन 

सिद्धांतम हेरिटेज स्कूल में फ्री हेल्थ कैम्प का हुआ आयोजन 

सिद्धांतम हेरिटिज स्कूल गाजियाबाद के विद्यालय में शनिवार को फ़्री हेल्थ कैम्प का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन फेलिक्स ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल के सीएमडी डॉ डीके गुप्ता के द्वारा किया गया।

कैम्प में फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. सौरभ शर्मा, ऑर्थोपेडिक्स, नेत्र सर्जन डॉ. विकास वीरवाल, डेंटल सर्जन डॉ. पूजा नागर व काउंसलिंग एलिना दयाल द्वारा की गई। इस मौके पर एक स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन हुआ। हेल्थ कैम्प में लोगों ने बहुत उत्साह के साथ अपनी रुचि दिखाई। कैम्प में आए लोग अत्यधिक लाभान्वित हुए एवं अपनी उपस्थिति से हेल्थ कैम्प को सफल बनाने  में अपनी अहम भूमिका निभाई।