महिला उन्नति संस्था के पदाधिकारियो ने की समीक्षा बैठक
नोएडा। सामाजिक संगठन महिला उन्नति संस्था समीक्षा बैठक कार्तिक कुंज सेक्टर 44 नोएडा में जी.बी.नगर (जिला अध्यक्ष) रेनू बाला शर्मा की अध्यक्षता में समस्त जिला पदाधिकारी की हुई । इस बैठक में संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉक्टर राहुल वर्मा ने संस्था में पूर्व में कार्य किए गए कार्यों के बारे में चर्चा की एवं संस्था को आगामी कार्यक्मो में महिलाओं और बच्चियों को कैसे सुरक्षा एवं शिक्षा प्रदान की जाए।

संस्था के सभी पदाधिकारियों ने चर्चा करते हुए, यह निर्णय लिया की संस्था के आगामी प्रोग्राम महिलाओं से संबंधित आरक्षित महिलाओं के लिए नारी चौपाल, ग्रह लक्ष्मी सम्मान, वृद्धा समान, स्वास्थ्य यातायात संबंधित एवं नवजात बेटियों का सम्मान (जॉनसन किट देकर आदि) करने को लेकर गहन अध्ययन किया गया। इन कार्यक्रमो को समस्त जिले में गति लाने का निर्णय लिया गया। उत्तर प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर वंदना सिंह ने स्कूल और कॉलेजेस में यातायात से संबंधित जागरूकता लाने के लिए कहा।
जिलाध्यक्ष रेनू बाला शर्मा ने संबोधन करते हुए सभी पदाधिकारियों को सरकार द्वारा लाई गई योजनाओं को अधिक से अधिक सभी महिलाओं और बच्चियों को लाभ पहुंचाने के लिए कहा। नोएडा महानगर अध्यक्ष, कविता सिंह ने भी कार्य में गति लाने की बात कही ।
आज की बैठक सफल रही रणबीर चौधरी, मनोज झा की गरिमामय उपस्थिति रही। संस्था के रामदत्त शर्मा, बंदना झा, मीना गौतम, रेहाना अल्वी, ऋतु भारद्वाज, सुरिंदर बिष्ट, रेखा सिंह, पार्वती बिष्ट जी भी मौजूद रहे ।


