सागर मोटर्स द्वारा टाटा अल्टरोज सीएनजी कार का ग्रैंड लॉन्च

सागर मोटर्स द्वारा टाटा अल्टरोज सीएनजी कार का ग्रैंड लॉन्च

नोएडा। टाटा मोटर्स के अधिकृत पैसेंजर कार डीलर सागर मोटर्स द्वारा टाटा की नई सीएनजी कार टाटा आई सीएनजी को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ से लांच किया गया। यह कार सागर मोटर्स के सभी शोरूम पर एक साथ लांच की गई, नोएडा सेक्टर 5 में यह कार भाजपा की जिला उपाध्यक्ष खुशबू चौहान द्वारा लांच की गई वहीं सेक्टर 63 में यह कार आईजीएल डायरेक्टर पवन कुमार द्वारा एवं ग्रेटर नोएडा में यह कार बलजीत कसाना पूर्व डीआईजी बीएसएफ द्वारा लांच की गई।

सागर मोटर के महाप्रबंधक वीरेंद्र खारी ने बताया कि टाटा अल्टरोज सीएनजी ऐसी पहली भारतीय कार है जिसमें की 2 सिलेंडर इस प्रकार से डिग्गी में फिट किए गए हैं कि 260 लीटर का बूट स्पेस काफी सामान रखने के लिए मिल सके। साक्षी कार में दो एयर बैग दिए गए हैं, इस कार में सनरूफ विद वॉइस कमांड है और डायरेक्ट सीएनजी स्टार्ट एवं किसी भी प्रकार की आग से संबंधित दुर्घटना से बचने के लिए विशेष सेंसर दिए गए हैं जिससे कि कार एवं यात्री पूर्ण रूप से सुरक्षित रहते हैं सुरक्षा मानकों में यह कार 5 स्टार रेटिंग में हैं। कार लॉन्च के समय पर ग्राहकों द्वारा अल्टरोज कार की काफी प्रशंसा हुई उम्मीद की जाती है कि यह टाटा की सीएनजी कार बाजार में काफी अच्छा प्रदर्शन कर धूम मचा सकती है।