इंसाफ के लिए उत्तम नगर में  विशाल प्रदर्शन

इंसाफ के लिए उत्तम नगर में  विशाल प्रदर्शन

हाल ही में 10 अक्टूबर 2022 की रात को एक अनहोनी घटना उत्तम नगर के क्षेत्र में गत रात 1:44 बजे के करीब घटी। उस दौरान एक हैरियर गाड़ी द्वारा एक व्यक्ति कुनाल मेहंदीरत्ता को मार कर चली गई।  उसी दौरान उसे माता चन्नन देवी अस्पताल में ले जाया गया जहां पर उसका इलाज शुरू हुआ परंतु उसकी नाजुक स्थिति होने के कारण उसको अगले दिन दोपहर में मृत घोषित कर दिया गया इस कार्यवाही के लिए उनके परिवार जन कई दिनों से थाने के चक्कर काटते रहे और यहां तक कि परिजनों द्वारा सीसी टीवी की फुटेज खंगालने के बाद उस गाड़ी का पता चलने पर थाने में सुपुर्द किया  गया परंतु कई दिनों से उस कार्यवाही में कोई आशा की किरण नज़र ना आने के कारण दुखी होकर परिवार और सगे संबंधी द्वारा थाना बिंदापुर के सामने एक विशाल प्रदर्शन  किया गया। जहां पर सबने अपना शांति पूर्वक ज्ञापन देकर थाना प्रभारी को प्रार्थना की। उनके परिवार के दो छोटे-छोटे बच्चों और पत्नी को एक इंसाफ के लिए कदम उठाकर अपना कार्य पूर्ण करें इसी आश्वासन को लेकर करीब 150 से अधिक लोगों ने अपना ज्ञापन देते हुए उचित कार्रवाई करने के लिए पुनः प्रार्थना की। जिस पर वहां की थाना प्रभारी ने आश्वासन दिया कि इस समस्या समाधान इसी सप्ताह में कर दिया जाएगा।