उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ ने की नोएडा उद्यमियों के साथ बैठक

उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ ने की नोएडा उद्यमियों के साथ बैठक

दिल्ली। बिहार सरकार के उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ ने नोएडा के उद्यमियों के साथ एक बैठक की। हैंडलूम हैंडीक्राफ्ट एक्सपोर्टर वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष सी.पी. शर्मा ने बताया कि हमें उधोग मंत्री बिहार सरकार समीर कुमार महासेठ के सचिव द्वारा फ़ोन प्राप्त हुआ कि हमारी एसोसिएशन के मेंबर के साथ मंत्री जी नोएडा में एक अहम बैठक करना चाहते हैं, जिसे हमें सहर्ष स्वीकार कर एक बैठक का आयोजन सेक्टर 63 में किया। बैठक में लगभग 50 उधमी शामिल हुए।

उधोग मंत्री समीर कुमार महासेठ ने बैठक की अध्यक्षता की एवं बिहार में उधोग खोलने के लाभ गिनाए, उन्होंने नोएडा के उधमीयो को बताया कि बिहार सरकार द्वारा उधोगों को लाभ देने की योजनाए बनाई जा रही है ताकि किसी भी उद्यमी को किसी भी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

वहीं हैंडलूम हैंडीक्राफ्ट एक्सपोर्टर वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष सी.पी. शर्मा ने उनसे कुछ जानकारियां माँगी जैसे कि बिहार में लॉ एंड ऑर्डर की क्या स्थिति है,  और न ही वहाँ कोई ड्राई पोर्ट है तो ऐसे में हम लोग बिहार में कैसे अपनी इंडस्ट्री खोल सकते हैं। उन्होंने कहा कि हमें उत्तर प्रदेश में एक अच्छा वातावरण एवं अच्छा इंफ्रास्ट्रक्चर मिल रहा है। इस पर उधोग मंत्री समीर कुमार महासेठ ने उधमीयो को भरोसा दिलाया कि बिहार में पूर्ण सुरक्षा एवं सभी सुविधाएँ दी जाएंगी, शीघ्र ही उन्होंने अपनी टीम के साथ दोबारा से एक बैठक करने की बात कही।