अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर किया युवाओं को प्रेरित

अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर किया युवाओं को प्रेरित

नोएडा। वैश्विक स्तर पर युवाओं के उत्थान के लिए समर्पित संस्था ग्लोबल यूथ पीस कमिट्टी*श द्वारा ढाका रोड हरिजन सेवक संघ मे" अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस" के अवसर पर Y20 टॉक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसके अंतर्गत मुख्य अतिथि के रूप में आदरणीय डॉ. अबेद एलराजेग अबू जज़ेर (काउंसलर, एंबेंसी ऑफ पैलेस टाइन) और वक्ता के रूप में संजय राय (सचिव, हरिजन सेवा संघ), श्रद्धा सैक्सेना (वकील, सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया), जस्टिन एंथोनी (संस्थापक, नोबल सिटीजन फाउंडेशन) गणमान्य लोगों ने दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे ब्रज श्रीवास्तव  (अध्यक्ष, ग्लोबल यूथ पीस कमिट्टी) ने युवाओं को कनेक्टिंग इंडिया थीम के अंतर्गत प्रेरित करते हुए बताया कि अगर देश आग्मी भाविष्य एकजुट हो जाए तो लोकल टू ग्लोबल के माध्यम से भारत देश का विकास एक अलग राह बना सकता है। संजय राय जी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की विचारधारा पर भाव व्यक्त करते हुए कहा कि आज का युवा ही देश का आने वाला भाविष्य है यदि इन्हे बेहतर विचारों के साथ बेहतर दिशा प्रदान की जाए तो आने वाला भारत देश का कल अत्यधिक उज्ज्वल होता प्रतीत दिखाई  देगा।

इसी सकारात्मक के सोच के सभी अतिथियों एवम बच्चों के साथ मिलकर पौधरोपण कार्यक्रम का समापन किया गया। इस मौके पर अविवकाश अंसारी, समीक्षा श्रीवास्तव, मनीष माथुर, सिमोन सिंह, अंजलि, शकीरा बानो, अली अंसारी, काव्या, विदिशा, दीपक, पिंक एव अभिषेक व अन्य सदस्य मौजूद रहे।