क्षेत्र में बनी रहे शांति व्यवस्था, जन सेवा केंद्र संचालक जरूर लगाएं सीसीटीवी कैमरा

क्षेत्र में बनी रहे शांति व्यवस्था, जन सेवा केंद्र संचालक जरूर लगाएं सीसीटीवी कैमरा

ग़ाज़ीपुर सीओ कासिमाबाद बलराम द्वारा बिरनो थाना परिसर में व्यापारियो  व क्षेत्रीय ग्राम प्रधान व जनप्रतिनिधियों तथा ग्राहक सेवा केंद्र संचालित करने वाले दुकानदारों की मीटिंग ली गई। मीटिंग में द्वारा ग्राहक सेवा केंद्र बंधुओं से अपनी अपनी दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने तथा अन्य सुरक्षा के उपाय करने के लिए सलाह दी गई। थानाध्यक्ष द्वारा दुकानदारों से उनकी विभिन्न समस्याओं के बारे में जानकारी ,ली गई तथा उन्हें पूर्ण सुरक्षा व शांति की भावना का एहसास कराया गया। व्यापारी बंधुओं से सुरक्षा से संबंधित सुझाव लिए गए तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर पुलिस को सूचना देने के लिए आग्रह किया गया तथा उन्हें यह आश्वासन दिया गया कि उनकी हर समस्या का समाधान किया जाएगा। व्यापारी गणों को पूर्ण सुरक्षा व शांति व्यवस्था का आश्वासन देते हुए महोदय द्वारा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। वही थानाध्यक्ष शीतल चंद ने कहा कि आजकल धान की कटाई चल रही है इस बीच जमीन संबंधित विवाद भी बढ़-चढ़कर दिखाई दे रहे हैं आप सभी जनप्रतिनिधियों से आग्रह है अपने पास पड़ोस होने वाले वाद-विवाद को समाप्त करने की पहल करें अधिक समस्या उत्पन्न होने पर थाने पर सूचित करें जिससे एक बड़ी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके जिनके द्वारा क्षेत्र में अशांति का रूप दिया जाएगा उनके ऊपर संबंधित धाराओं में भी कार्यवाही की जाएगी । वही शासन के निर्देश के बाद भी अगर कोई भी किसान पराली जलाता है तो उसको चिन्हित कर कार्यवाही की जाएगी पराली के संबंध में जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष शीतल चंद ने कहा कि पराली को संरक्षित करें गड्ढा बनाकर उसे नष्ट करें लेकिन अगर पराली जलाने की सूचना मिलती है तो किसान के ऊपर कार्यवाही भी की जाएगी।

वही ग्राम प्रधान संगठन के सदस्यों ने एक स्वर में कहा की ग्राम प्रधान ग्राम सभा के मतदाताओं से चुनकर आते हैं इसलिए कुछ ऐसी भी समस्याएं हैं जिनका निराकरण थाने से ही संभव है जिसमें मुख्य रुप से ग्रामीण सड़कों पर पालतू पशुओं के बांटने से आवागमन बाधित होता है सरकारी धन का प्रयोग कर रास्ते का मरम्मत और सुगमता पूर्वक प्रशस्त हो इसके लिए कार्य कराया जाता है लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में कुछ लोगों के कारण आवागमन बाधित होता है साथ ही ग्राम सभा की बंजर भूमि ,गङही, पोखरी पर अवैध रूप से अतिक्रमण करने वालों पर भी प्रशासन को ध्यान इंगित करना चाहिए जिससे वाद विवाद से बचा जा सके। इस मौके पर मुख्य रूप से ग्राम प्रधान गंगाराम, दुर्ग विजय राजभर मेवा यादव, कल्पनाथ यादव, गुड्डू गुप्ता, राजेंद्र यादव पप्पू, सूर्य देव भारती, सुभाष राम ,अमरजीत राम, कार्तिक राम, अजय कुमार, अब्दुल मन्नान ,रामाश्रय चौहान सहित एसआई सुरेंद्र कुमार, ओम प्रकाश यादव, बृजवासी व कांस्टेबल मनीष कुमार ,भूपेंद्र कुमार, महेंद्र सिंह मौजूद रहे।