महिला समन्वय टीम करेगी 'महिला रक्षा संकल्प विचारगोष्ठी' आयोजित

महिला समन्वय टीम करेगी 'महिला रक्षा संकल्प विचारगोष्ठी' आयोजित

नोएडा। हाल ही में कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने समूचे राष्ट्र को झकझोर कर रख दिया है। हमारी तमाम बहनों का सिंदूर उजाड़ दिया। यद्यपि हमारे समर्थ सैन्यबल ने न केवल पाकिस्तान स्थित नौ आतंकवादी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया बल्कि अन्य सटीक आक्रमणों से पाकिस्तान की सुरक्षा रीढ़ तोड़ कर रख दी। ऐसे में पहलगाम की घटना जैसे घोर अमानवीय कृत्य की कड़ी निंदा करते हुए, अपने शूरवीरों की सराहना करते हुए, महिलाओं में सुरक्षा, आत्मबल और राष्ट्रीय चेतना के जागरण के लिए कल शनिवार, 24 मई को सायं 4 बजे प्रेरणा भवन, C56/20, सेक्टर 62, नोएडा में  "ऑपरेशन सिंदूर – नारी रक्षा संकल्प" विषय पर एक विशेष विचारगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। 

कार्यक्रम की संयोजिका मोनिका चौहान ने बताया कि गोष्ठी की मुख्य वक्ता प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता  ममता काले* होंगी। मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. शिखा सिंह उपस्थित रहेंगी, जो महिला अधिकारों की सशक्त समर्थक हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी प्रीति दादू करेंगी।

यह गोष्ठी न केवल आतंकवाद के विरुद्ध जनमत को मज़बूत करने का माध्यम बनेगी, बल्कि महिलाओं को आत्मरक्षा, सजगता और राष्ट्रीय-सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति जागरूक करने की दिशा में भी एक प्रभावी पहल होगी।

सभी सजग महिलाओ से अनुरोध है कि वे इस राष्ट्रप्रेरक आयोजन में सहभागिता कर राष्ट्रीय जनजागरण अभियान को सशक्त करें।