20 जनवरी को होंगे एनईए के चुनाव
नोएडा एंट्रेप्रिनियोर्स एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा का आयोजन हुआ जिसमे गत वर्ष का लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया।
एनईए अध्यक्ष विपिन मल्हन ने उपस्थित सभी उद्यमी सदस्यों का धन्यवाद दिया। आज की वार्षिक आम सभा में सर्व सम्मति से चुनाव की तिथि का ऐलान किया गया। आगामी 20 जनवरी 2024 को होंगे एनईए के चुनाव।

इस अवसर पर विपिन मल्हन ने चुनाव की फ़ीस में भारी कमी का ऐलान किया जिसे सर्व सम्मति से पारित किया गया। विपिन मल्हन ने कहा कि फीस में कमी का मक़सद चुनाव में ज़्यादा से ज़्यादा लोग चुनाव में भाग ले।

जहां पूर्व में पदाधिकारियों चुनाव में फ़ीस Rs. 11000/- थी वही इसे घटाकर Rs. 2100/- कर दिया गया है।
कार्यकारिणी सदस्यों के चुनाव की फ़ीस भी Rs 5000/- से घटाकर Rs. 1100/- कर दिया है वहीं आवेदन की फ़ीस पूर्व में Rs. 500/- थी चुनाव के फॉर्म की फ़ीस घटाकर 100/- कर दी गयी है।
इस अवसर पर सभी पदाधिकारी , कार्यकारिणी के सदस्य एवं भारी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।


